अगर सब ठीक रहा तो… क्या सनराइजर्स के लिए नहीं होगी पैट कमिंस की वापसी?

अगर सब ठीक रहा तो… क्या सनराइजर्स के लिए नहीं होगी पैट कमिंस की वापसी?


होमखेलक्रिकेट

अगर सब ठीक रहा तो… क्या सनराइजर्स के लिए नहीं होगी पैट कमिंस की वापसी?

Last Updated:

Pat Cummins fitness update: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भारत में स्क्वाड के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. कमिंस अभी तक पूरी तरह चोट से नहीं उबर पाए हैं.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कईं टीमें खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीमों को रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना पड़ा है, तो कुछ टीमों के खिलाड़ी शुरुआत के मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे ही एक धाकड़ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हैं. कमिंस चोट के कारण सनराइजर्स के लिए लीग में शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

हालांकि, अच्छी बात ये है कि कमिंस सनराइजर्स के साथ जुड़ गए हैं और रिकवरी के लिए बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं. टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है. ऐसे में पैट कमिंस की जगह ईशान किशन सनराइजर्स की कप्तानी संभालेंगे. वहीं पैट कमिंस ने लीग में अपनी वापसी को लेकर खुद ही एक बड़ा अपडेट दिया है.

सनराइजर्स को खलेगी कमिंस की कमी

बता दें कि पैट कमिंस सनराइजर्स के कप्तान होने के साथ-साथ प्रमुख गेंदबाज भी हैं. ऐसे में टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी. क्योंकि कमिंस के नहीं होने से सनराइजर्स की गेंदबाजी काफी हद तक कमजोर हो गई है. हालांकि, उन्होंने अपनी रिकवरी और संभावित वापसी की तारीख पर बड़ा अपडेट दिया है. कमिंस ने बताया है कि वह आईपीएल के दूसरे हाफ में मैदान पर वापसी करेंगे.

उन्होंने कहा, “मैं अभी भी पीठ की चोट से रिकवर कर रहा हूं, लेकिन अब ठीक हूं. मैं नेट्स में फिर से गेंदबाजी कर रहा हूं.” कमिंस ने ‘द बिजनेस ऑफ स्पोर्ट’ के पॉडकास्ट में कहा, “आईपीएल जल्दी शुरू होने वाला है. मैं शुरुआत में नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन ज्यादा देर नहीं लगेगी जब मैं फिर से मैदान पर उतरूंगा. मैं फिर से गेंदबाजी कर रहा हूं. अभी हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं. हमने प्लान बनाया है कि टूर्नामेंट के बीच तक मैं पूरी तरह फिट हो जाऊं तो उम्मीद है अगर सब ठीक रहा तो मैं टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से और फाइनल में खेलूंगा.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link