3 बेड, टूटे गद्दे और बरसात का पानी! बुरहानपुर अस्पताल का बर्न वार्ड बना मरीजों की मुसीबत, देखें Ground Report

3 बेड, टूटे गद्दे और बरसात का पानी! बुरहानपुर अस्पताल का बर्न वार्ड बना मरीजों की मुसीबत, देखें Ground Report


Last Updated:

Ground Report: बुरहानपुर जिला अस्पताल की बर्न यूनिट बदहाल स्थिति में पहुंच गई है. मरीजों के लिए बने बेड टूटे पड़े हैं और बारिश का पानी वार्ड में जमा हो गया है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश सरकार लाख स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर बड़े-बड़े दावे कर ले, लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर सरकार की सुविधाओं की पोल खोलते हुए नजर आ रही है. जिला अस्पताल का बर्न यूनिट कबाड़खाना बन गया है. यहां पर जो पलंग मरीजों के लिए लगाए गए थे. उनके हालात आप खुद तस्वीरों में देख सकते कि क्या बन गए है. बरसात का पानी भी इस वार्ड में जमा हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब बर्न वाले मरीज जिला अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं तो उनको दूसरे वार्डो में शिफ्ट कर दिया जाता है. लेकिन इस वार्ड की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

ग्राउंड पर मरीज हो रहे है परेशान
लोकल 18 की टीम ने जब ग्राउंड पर पहुंचकर मरीज गणेश से बात की तो उनका कहना है कि यह जिला अस्पताल का बर्न यूनिट है. यह कबाड़ में तब्दील हो गया है. यहां पर तीन बेड तो लगाए गए हैं, लेकिन आप खुद देखिए उन बेड़ों की हालत क्या हो गई है और इन पर लगने वाले गद्दे किस हाल में पड़े हुए हैं और यहां पर जमीन पर चारों ओर बरसात का पानी जमा हो रहा है. लेकिन जिम्मेदार इसके बावजूद भी ध्यान देने को तैयार नहीं है. जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों ने जिम्मेदारों से इस और ध्यान देकर सही व्यवस्था हो और यह बरसात के पानी से निजात मिले इस पर काम करने की मांग की है.

सिविल सर्जन ने दिया जवाब 
लोकल 18 की टीम ने जब इस पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन प्रदीप मोसेज से बात की तो उन्होंने बताया कि ऊपर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. जगह-जगह छेद हुए है. जिस कारण हो सकता है बरसात का पानी जमा हो रहा होगा और जो भी यहां पर व्यवस्था ठीक नहीं है उसको भी ठीक किया जाएगा मरीजों को सही उपचार मिले और सही व्यवस्था मिले इसके लिए हम काम कर रहे हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

3 बेड, टूटे गद्दे और बरसात का पानी! बुरहानपुर अस्पताल का बर्न वार्ड बना मुसीबत



Source link