Angry husband killed a 6-year-old daughter who came in the middle of a quarrel with her wife, died on the spot | पत्नी से झगड़ा हुआ तो गुस्साए पति ने मारा हंसिया बीच में आई 6 साल की बेटी को लगा, मौके पर मौत

Angry husband killed a 6-year-old daughter who came in the middle of a quarrel with her wife, died on the spot | पत्नी से झगड़ा हुआ तो गुस्साए पति ने मारा हंसिया बीच में आई 6 साल की बेटी को लगा, मौके पर मौत


कैलारस20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • भिलसैंया गांव में बुधवार सुबह 8.15 बजे की घटना, आरोपी पिता ने जुर्म स्वीकार किया

भिलसैंया गांव में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान 6 साल की बेटी लक्ष्मी के कंधे में हंसिया लग गया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह 8.15 बजे हुई। पुलिस ने बच्ची के शव का पीएम कराने के बाद आरोपी पिता गजेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गजेंद्र यादव का बुधवार की सुबह 8 बजे उसकी पत्नी ललिता से झगड़ा हो गया। पति का कहना था कि ललिता ने उसकी वृद्ध मां गुड्डी के साथ मारपीट क्यों की। इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी बढ़ गई। झगड़े के दौरान गजेंद्र को गुस्सा आया तो उसने पत्नी पर हंसिया फेंककर मारा।

इसी दौरान गजेंद्र की 6 साल की बेटी लक्ष्मी (प्रियांशी) बीच में आ गई जिससे हंसिया उसके कंधे में लगा। हसिया लगने से लक्ष्मी के कंधे में 3 से 4 इंच गहरा घाव हो गया। अत्यधिक खून बह जाने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अविनाश राठौर फोर्स को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के सामने आरोपी पिता गजेंद्र ने स्वीकार किया कि उसकी गलती से बेटी की जान चली गई। उधर दूसरी ओर पुलिस ने गजेंद्र की मां गुड्डी यादव की शिकायत पर बच्ची की मां ललिता के खिलाफ साधारण मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

मां को आरोपी बनाने लोगाें ने बनाया दबाव
6 साल की बेटी की हत्या के मामले में उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भिलसैंया के तमाम लोग कैलारस थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की कि गजेंद्र के साथ उसकी पत्नी को भी आराेपी बनाया जाए। लेकिन ललिता के विरुद्ध कोई भी साक्ष्य न होने के कारण पुलिस ने उसे 302 का आरोपी नहीं बनाया। उल्लेखनीय है कि गजेंद्र यादव मूलरूप से सुमावली क्षेत्र के दुल्हेनी गांव का रहने वाला होकर एक साल से अपने मामा के यहां भिलसैंया आकर रहने लगा था। वह दूध का कारोबार कर अपनी गृहस्थी चला रहा था।

0



Source link