शिवपुरी में एक आशा कार्यकर्ता और उसके साथी पर युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक कपिल चिडार ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दी है।
.
कपिल का आरोप है कि आरोपी कल्पना नामदेव, वीरमखेड़ी की रहने वाली है और आंगनबाड़ी में आशा कार्यकर्ता है। उसका साथी संदीप धाकड़ कपिल को पहले से जानता था। दोनों ने कपिल को दूसरी जाति की लड़की से शादी कराने का प्रस्ताव दिया और साढ़े दो लाख रुपए, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान देने का वादा किया।
इसके एवज में पहले 20 हजार रुपए की मांग की गई। कपिल का कहना है कि कल्पना को उसके प्रेम संबंधों की जानकारी थी, इसलिए भावनात्मक दबाव डालकर पैसे ले लिए।
सुनसान जगह ले जाकर जबरन शादी कराई कुछ दिनों बाद कल्पना और संदीप कपिल को एक सुनसान जगह ले गए और कमरे में उसकी जबरन शादी करा दी। कपिल के मुताबिक न तो उसे वादा किया गया सामान मिला और न ही पैसे। अब दोनों आरोपी उसका फोन नहीं उठाते और बात होने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं।
गैंग होने का आरोप, FIR की मांग कपिल ने दावा किया कि यह कोई एक मामला नहीं है। आरोपी एक गिरोह के रूप में काम करते हैं और युवाओं को इसी तरह फंसाकर ठगते हैं। उसने प्रशासन से कल्पना नामदेव और संदीप धाकड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।