नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में हाउस कीपिंग का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक दीपक लाहोरी की गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जेडीए की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की है। मृतक के भाई भवानी ने इसे हत्या बताया। उन्होंने आरोप
.
संभागीय गश्त कर रहीं एसआई सरिता पटेल घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गईं, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक भैरव नगर जबलपुर में रहता था और दो माह से अपने दोस्त विशाल के साथ जेडीए कॉलोनी में रह रहा था।
इस भवन की तीसरी मंजिल से गिरा था दीपक लाहोरी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई भवानी देर रात मौके पर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि जब दीपक छत पर गिरा, उस समय उसके साथ करण नाम का युवक और एक अज्ञात लड़की भी थे। उसने बताया कि मेडिकल कॉलेज में काम करने के कारण वह दोस्त विशाल के साथ रह रहा था और यहीं से काम पर आया-जाया करता था।
भवानी ने बताया कि रात करीब दो बजे विशाल ने उसे तीसरी मंजिल से गिरते हुए देखा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला करण एक लड़की के साथ खड़ा था। भवानी का कहना है कि उसका भाई कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता है, क्योंकि उसकी जाॅब अच्छी चल रही थी, उसे किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं थी।

स्टेचर पर दीपक लाहौरी। साथ में उसके साथी।
एसआई सरिता पटेल का कहना है कि मृतक के भाई ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, उससे पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल तिलवारा थाना पुलिस के अंतर्गत आता है, इसलिए आगे की जांच वहीं से होगी।