भोपाल में कल इन रास्तों से जाने से बचें: मोहर्रम जुलूस के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट; पुलिस ने सहयोग की अपील की – Bhopal News

भोपाल में कल इन रास्तों से जाने से बचें:  मोहर्रम जुलूस के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट; पुलिस ने सहयोग की अपील की – Bhopal News


6 जुलाई को मोहर्रम के मुख्य जुलूस को देखते हुए पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। शनिवार दोपहर 1 बजे से वीआईपी रोड समेत शहर के कई इलाकों में यातायात दबाव रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयो

.

जुलूस दोपहर 12 बजे इमामीगेट से शुरू होकर पीरगेट, भवानी चौक, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, कोहेफिजा तिराहा होते हुए करबला तक जाएगा। कुछ ताजिए वीआईपी रोड होकर गिन्नौरी की ओर बढ़ेंगे। इस दौरान रॉयल मार्केट, शहजादाबाद, कोहेफिजा समेत कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

शहर की कई सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव।

इन मार्गों पर लगेगा प्रतिबंध

भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, शहजादाबाद, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा और करबला तक भारी वाहन, मालवाहक और व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बस और बड़े वाहन होंगे डायवर्ट

इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और ब्यावरा की ओर से आने-जाने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही समाप्त होंगी। रॉयल मार्केट-शहजादाबाद मार्ग पर सिटी बसें लालघाटी से कोहेफिजा और बस स्टैंड मार्ग से डायवर्ट रहेंगी।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते

राजाभोज एयरपोर्ट और भोपाल रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। प्रभात चौराहा, जेके रोड, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद, नई जेल और गांधी नगर तिराहा जैसे मार्गों से एयरपोर्ट व स्टेशन तक पहुंचा जा सकेगा।

यातायात कंट्रोल रूम नंबर

किसी भी असुविधा पर यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें या WhatsApp नंबर 7587602055 पर सूचना दें।



Source link