छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता के घर पर पथराव: श्योपुर में खिड़कियों के शीशे टूटे, बोलेरो और स्कूटी को नुकसान – Sheopur News

छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता के घर पर पथराव:  श्योपुर में खिड़कियों के शीशे टूटे, बोलेरो और स्कूटी को नुकसान – Sheopur News


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन आर्य के घर पर शनिवार रात को कुछ लोगों ने हमला किया। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में हमलावरों ने पथराव कर घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी और बोलेरो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिय

.

वाहन में तोड़फोड़ करते बदमाश।

वाहन पर पत्थर फेंकता बदमाश।

वाहन पर पत्थर फेंकता बदमाश।

यह घटना एक आदिवासी महिला की ओर से पूरन आर्य के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। 3 जुलाई को छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़ित ने 4 जुलाई को एफआईआर कराई। महिला किसी पार्टी में नहीं है।

पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हमला करने के बाद भागता युवक।

हमला करने के बाद भागता युवक।

हमले को बताया साजिश

आर्य ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था। आवेदन देने के अगले दिन ही उनके घर पर यह हमला हुआ। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी देखें- छेड़छाड़ का केस: महिला बोली- घर में अकेली थी, तभी कमरे में घुसने की कोशिश की

कोतवाली थाने में दो दिन पहले महिला ने केस दर्ज कराया था।

कोतवाली थाने में दो दिन पहले महिला ने केस दर्ज कराया था।

श्योपुर कोतवाली थाना पुलिस ने चैनपुरा निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन आर्य के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। 19 वर्षीय आदिवासी युवती ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब पति मजदूरी पर गए थे, तब आरोपी घर आया और छेड़छाड़ की। पूरी खबर पढ़ें



Source link