Last Updated:
India Likely Playing XI For Lord Test: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भी लॉर्ड्स में बदलाव के साथ उतर सकती है. स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्लेइंग इलेवन में आना पक्का ह…और पढ़ें
तीसरे टेस्ट के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के घर में लॉर्ड्स में टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान बुमराह की वापसी की पुष्टि की. अहमदाबाद के 31 साल के तेज गेंदबाज ने अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के हिस्से के रूप में बर्मिंघम टेस्ट को मिस किया था.
उनकी गैरमौजूदगी में आकाश दीप ने बर्मिंघम में खेला और पहले और दूसरे पारी में कुल 10 विकेट (पहले में 4 और दूसरे में 6) लेने के बाद बिहार के 27 साल के पेसर ने बाकी तीन मैचों के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. बुमराह को तीसरे मैच में प्रसिध कृष्णा की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जाना तय है. कृष्णा को पहले टेस्ट और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महंगे गेंदबाजी के लिए फैंस ने X पर काफी ट्रोल किया था.
कृष्णा के अलावा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और करुण नायर को भी लॉर्ड्स में होने वाले मैच के लिए प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है. नितीश की जगह कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह को तीसरे टेस्ट में शामिल किया जा सकता है. बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने नितीश को गेंदबाजी के लिए इस्तेमाल नहीं किया और बल्लेबाजी में वह दोनों पारियों में केवल 1 रन ही बना सके.