बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज शाम 4 बजे इंदौर के सोलारिस गार्डन होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम से पूर्व वे खजराना गणेश मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद वे पिपलिया राव पर दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे
.
गुरुद्वारा साहिब से राऊ विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत और सांकेतिक रैली के रूप में खंडेलवाल सोलारिस गार्डन होटल पहुंचेंगे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि राऊ विधानसभा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को गुरुद्वारे से रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लेकर आएंगे। अन्य विधानसभाओं के 1723 बूथों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।