खरगोन में मोहर्रम के मौके पर 80 ताजियों का जुलूस निकलेगा।
खरगोन में मोहर्रम के मौके पर सोमवार को देर शाम 80 ताजियों का जुलूस निकलेगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा के लिए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
.
400 से ज्यादा सिविल वॉलंटियर्स संभालेंगे व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ होमगार्ड, ग्राम कोटवार और नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा 400 से ज्यादा सिविल वॉलंटियर्स भी व्यवस्था संभालेंगे। बाहर से स्पेशल पुलिस कंपनी को भी तैनात किया गया है।
जुलूस की सुरक्षा के लिए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
जुलूस के साथ कर्बला की ओर करेंगे जियारत
ताजियों के विसर्जन के लिए नदियों और तालाबों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। विसर्जन की प्रक्रिया देर रात तक चलेगी। मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस के साथ कर्बला की ओर जियारत करेंगे।