Last Updated:
गिल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया था. पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर ने पहले ही कहा है कि सीरीज में पहले ही 600 रन बना चुके हैं.
क्या शुभमन गिल बनाएंगे कोई बड़ा रिकॉर्ड.
भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे बुचर मेहमान टीम के बल्लेबाजों विशेषकर गिल, लोकेश राहुल और यशस्वी जायसवाल से काफी प्रभावित हैं. ये तीनों ही बल्लेबाज 10 जुलाई से लार्ड्स में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले शतक जड़ चुके हैं. गिल के शानदार प्रदर्शन में तीन शतक शामिल हैं और उन्होंने सिर्फ दो टेस्ट मैच में अपने बल्लेबाजी औसत को लगभग 35 से 42 से अधिक तक पहुंचा दिया है.
बुचर ने आगे कहा, ‘‘और तकनीकी रूप से उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से खेला है. इसलिए सीरीज की शानदार शुरुआत हुई है. मेरा मानना है कि हो सकता है कि इस सीरीज के अंत तक वह अपने नाम कुछ रिकॉर्ड कर लें. उन्होंने पहले ही काफी रन बना लिए हैं. तो उनके पास क्या है? सीरीज में पहले ही 600 रन बना चुके हैं. यह एक अविश्वसनीय शुरुआत रही है.’’
Contact: satyam.sengar@nw18.com