सीहोर में ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस का घेराव किया: महिलाओं ने भी जताया आक्रोश, पूछा- पुराने मीटर ठीक थे तो नए क्यों लगाए? – Sehore News

सीहोर में ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस का घेराव किया:  महिलाओं ने भी जताया आक्रोश, पूछा- पुराने मीटर ठीक थे तो नए क्यों लगाए? – Sehore News



सीहोर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को श्यामपुर तहसील में कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी राम चौक पर एकत्र हुए और बिजली कंपनी के खिलाफ न

.

ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बेतहाशा बढ़ गए हैं। कई परिवारों को बिल भरने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंडल कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने कहा कि यह मीटर गरीबों पर बोझ बन गए हैं।

महिलाएं भी पहुंचीं तहसील कार्यालय करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन के बाद सहायक यंत्री लखन दुबे को ज्ञापन सौंपा गया। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कई महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंच गईं और विरोध जताया।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने सवाल किया कि जब पुराने मीटर सही काम कर रहे थे तो स्मार्ट मीटर किस आदेश पर लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने तुरंत स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की है।

पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस ने कोतवाली चौराहे पर बिजली कंपनी और स्मार्ट मीटर सप्लायर के खिलाफ प्रदर्शन किया थ, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।



Source link