मछली पकड़ने बैठा था…अचानक नदी में बह गया युवक, ऐसे बची जान

मछली पकड़ने बैठा था…अचानक नदी में बह गया युवक, ऐसे बची जान


Last Updated:

Katni News: पंकज मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारे बैठा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया. तेज बहाव में वह बहने लगा.

पंकज को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

रिपोर्ट- नारायण गुप्ता, कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी (Katni News) में एक युवक के नदी के तेज बहाव में बहने का मामला सामने आया है. युवक मछली पकड़ने गया था. जैसे-तैसे नदी के बीचोंबीच मिले एक पेड़ को उसने पकड़ लिया और अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही कटनी SDERF की टीम कोतवाली पुलिस के साथ मुक्तिधाम मार्ग से मौके पर पहुंची और युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. उसने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद किया. वहां मौजूद लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो बना लिया.

कोतवाली टीआई अजय सिंह ने इस बारे में बताया कि युवक का नाम पंकज चौधरी (18) है और वह शाहनगर का रहने वाला है. वह मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे बैठा था. अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में गिर गया. पंकज पानी के तेज बहाव में बहता हुआ करीब 200 मीटर आगे पहुंच गया. वहां एक पेड़ की डाल को पकड़कर वह उसपर चढ़ने में कामयाब रहा. युवक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस को दी.

Google Maps: गूगल मैप ऐसे रास्ते पर ले गया, जहां पुल नहीं था, नदी में कार सहित बह गया 4 लोगों का परिवार, लोगों ने बचाया

रिक्शा चलाता है पंकज
जिसके बाद SDERF की टीम को मौके पर बुलाया गया. संयुक्त रूप से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पंकज को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. युवक के सकुशल बाहर निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली. पंकज चौधरी ने बताया कि वह रिक्शा चलाता है और यहीं पास में ही उसका कमरा है. वह मछली पकड़ने के लिए बैठा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा. गनीमत रही कि वहां एक पेड़ था, जिसकी डाल पकड़कर वह उसपर चढ़ गया. पंकज ने रेस्क्यू टीम का शुक्रिया अदा किया. वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

homemadhya-pradesh

मछली पकड़ने बैठा था…अचानक नदी में बह गया युवक, ऐसे बची जान



Source link