अर्बन क्रूजर का इंटीरियर मारुति ब्रेजा से लिया गया है. हालांकि, इसके कैबिन में ब्राइट कलर स्कीम और नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है. अर्बन क्रूजर के फीचर विटारा ब्रेजा जैसा ही रहेगा. अर्बन क्रूजर के टॉप-स्पेक वर्जन में एलईडी हेड और टेल लैंप, 16 इंच के अलॉय व्हील, कीलेस एंट्री और गो, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो हैडलैंप्स आने की उम्मीद है.