पेपर कहां है, हवा में लिख रहा था…? और फिर कलेक्टर ने जड़ दिया जोर का थप्पड़, भिंड से Video वायरल

पेपर कहां है, हवा में लिख रहा था…? और फिर कलेक्टर ने जड़ दिया जोर का थप्पड़, भिंड से Video वायरल


Last Updated:

Bhind Collector Viral Video: भिंड कलेक्टर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कलेक्टर एक छात्र को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. देखें…

भिंड कलेक्टर का वायरल वीडियो.

हाइलाइट्स

  • भिंड कलेक्टर का छात्र को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल
  • कलेक्टर ने नकल करते छात्र को थप्पड़ मारा
  • सोशल मीडिया पर कलेक्टर की सख्ती पर बहस
रिपोर्ट: रविरमण त्रिपाठी/भिंड
Bhind News:
मध्य प्रदेश के भिंड से चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. मेहगांव तहसील स्थित डंगरौलिया कॉलेज में बीए और बीएससी की परीक्षा के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के एक पुराने वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में कलेक्टर एक छात्र को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा कि यह वीडियो करीब तीन माह पुराना है, लेकिन अब सामने आने के बाद वायरल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए कॉलेज पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें एक छात्र सिर्फ उत्तरपुस्तिका के साथ बैठा मिला, जबकि प्रश्न पत्र टेबल पर नहीं था. जब कलेक्टर ने छात्र से सवाल किया तो सामने आया कि प्रश्न पत्र बाहर सॉल्व कराने के लिए भेजा गया है. इस पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए छात्र से पूछताछ की और गुस्से में छात्र को थप्पड़ भी जड़ दिया.

क्या थप्पड़ मारना सही है?
भिंड जिले की छवि नकल के मामलों के कारण पहले से ही खराब रही है. ऐसे में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव लगातार नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं. मगर, अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या नकल के खिलाफ सख्ती दिखाने के नाम पर किसी छात्र को थप्पड़ मारना सही है?

क्या ये सही? लोगों ने उठा दिए सवाल
नकल करते पकड़े जाने पर नियमानुसार छात्र के खिलाफ नकल का प्रकरण (यूएफएम) बनाना चाहिए था. इस प्रक्रिया में छात्र का बयान लिया जाता और फिर नियमानुसार कार्रवाई होती. मगर, इस मामले में कलेक्टर ने स्वयं छात्र को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया. यह भी सवाल उठ रहा कि आखिर कलेक्टर जैसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को छात्र पर हाथ उठाने की जरूरत क्यों पड़ी? वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग कलेक्टर की सख्ती को ज़रूरी बता रहे हैं, तो कई लोग इसे छात्र के अधिकारों का हनन मान रहे हैं.

homemadhya-pradesh

पेपर कहां है, हवा में लिख रहा था…? और फिर कलेक्टर ने जड़ दिया जोर का थप्पड़



Source link