“नहीं बनना मुझे अगला राजा” पति को शक, पत्नी को प्यार… और भोपाल कोर्ट में तलाक की अर्जी

“नहीं बनना मुझे अगला राजा”  पति को शक, पत्नी को प्यार… और भोपाल  कोर्ट में तलाक की अर्जी


Last Updated:

Bhopal Crime News: भोपाल की फैमिली कोर्ट में एक पति ने तलाक की अर्जी देते हुए कहा कि वह “राजा की तरह मरना नहीं चाहता.” उसने पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक जताया है. पत्नी इससे इनकार करती है और साथ रहना च…और पढ़ें

भोपाल में पति ने पत्नी से तलाक की अर्जी दी

हाइलाइट्स

  • इंदौर मर्डर केस का डर पहुंचा फैमिली कोर्ट
  • राजा हत्याकांड से डरे भोपाल के युवक
  • पत्नी खुद को निर्दोष बता रही
भोपाल. अभी एमपी के राजा रघुवंसी मर्डर केस में आरोपियों को सजा तक नहीं हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ भोपाल की फैमिली कोर्ट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने तलाक की अर्जी यह कहते हुए दी है कि वह “राजा की तरह मरना नहीं चाहता.” दरअसल, वह हाल ही में इंदौर में हुए चर्चित सोनम-राजा हत्याकांड का हवाला दे रहा था. उसे शक है कि कहीं उसकी पत्नी भी उसके साथ ऐसा न कर दे.

पत्नी पर था शक
फैमिली कोर्ट की काउंसलर नूरुन्निसा खान ने मीडिया को बताया कि पति-पत्नी की शादी करीब पांच साल पहले अरेंज मैरिज के तौर पर हुई थी. दोनों निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं. हालांकि पिछले दो वर्षों से वे एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.शुरुआत में पत्नी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी, लेकिन पति ने उसे नौकरी के लिए जरूरी चीजें सिखाईं. इसके बाद उसे भोपाल के पास एक फैक्ट्री में नौकरी मिल गई. यहीं से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आनी शुरू हुई.

पति का आरोप है कि पत्नी नौकरी शुरू करने के बाद अपने एक सहकर्मी के करीब आ गई. वह देर रात तक उससे फोन पर बातचीत करती थी. जब पति ने इस बारे में सवाल किया, तो पत्नी ने जवाब देने से मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए. पति का कहना है कि इसी तनाव के चलते पत्नी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर अलग रहने लगी और एक किराए के घर में रहने लगी.

इस पूरी स्थिति से आहत होकर पति ने अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आधार पर तलाक की अर्जी दी है. वहीं, पत्नी का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई गलत संबंध नहीं है, बल्कि वह सिर्फ अपने कार्यस्थल के पुरुष सहकर्मियों से काम के सिलसिले में बात करती है. वह अब भी अपने पति के साथ रहना चाहती है.

काउंसलर खान ने बताया कि हाल के वर्षों में वैवाहिक जीवन में अविश्वास और शक के चलते तलाक के मामलों में इजाफा हुआ है. खासतौर पर इंदौर के चर्चित मामले के बाद अब पुरुष वर्ग में भी डर बैठ गया है. खान के अनुसार, अब कई पुरुष रिश्तों में समझौते के बजाय विवाह-विच्छेद को प्राथमिकता दे रहे हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

“नहीं बनना मुझे अगला राजा” पति को शक, पत्नी को प्यार… और



Source link