कुरवाई रोड पर स्विफ्ट कार से 25 पेटी शराब बरामद की गई।
बीना में मंगलवार रात अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया। कुरवाई रोड पर स्विफ्ट कार (एमपी 09 टीए 6107) से 25 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी दीपक कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
.
घटना रात साढ़े 9 बजे की है। शराब से भरी स्विफ्ट कार कुरवाई रोड से उज्जवल विहार होते हुए झांसी गेट अंडर ब्रिज की ओर जा रही थी। पीछे से आ रही काली स्कॉर्पियो के दबाव में स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया।
टक्कर में कार का अगला टायर फट गया
कार अंडर ब्रिज के पास पाइपलाइन चैंबर की लोहे की रॉड से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला टायर फट गया। कार रुकते ही कुछ तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक दीपक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। दीपक गांधी वार्ड का रहने वाला है।
घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए-
शराब जब्त करने के बाद मौके पर पुलिस ने पंचनामा बनाया।

टायर पंचर होने से गाड़ी रूक गई। इससे तस्कर मौके से भाग निकले।

इस चैंबर की रॉड से टकराकर गाड़ी का टायर फटा है।।
25 से अधिक पेटी अवैध शराब जब्त
थाना प्रभारी अनूप यादव ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार में 25 से अधिक पेटी अवैध शराब थी। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।