कृष्णा ढाबा बिरयानी एक्सप्रेस के मालिक से मंगवाई माफी, बोर्ड हटवाया; VIDEO
छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक से कुछ लोगों ने जबरन उठक-बैठक करवाई। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
.
जानकारी के अनुसार कृष्णा ढाबा के संचालक ज्ञानचंद चौरसिया से आरोपियों ने 11 उठक-बैठक करवाए और बोर्ड का पैर छूकर क्षमा मांगने के लिए कहा। आरोपी वीडियो में ‘कृष्ण ढाबा बिरयानी एक्सप्रेस’ लिखे बोर्ड को बदलने की धमकी देते हुए कह रहे हैं कि अगर बोर्ड नहीं बदला तो ढाबा हवा में दिखाई देगा।
जबरन उठक-बैठक करवा के सोशल मीडिया पर डाला वीडियो।

ढाबा संचालक ने डरते हुए बोर्ड को निकाल दिया।
‘दो साल से बोर्ड हटाने को कह रहे थे’ हिंदू जोड़ों संगठन के जिला संचालक संजू मिश्रा उर्फ भूरा ने कहा कि ये व्यक्ति दो साल से भगवान के नाम के नीचे मीट की फोटो लगाकर ढाबे में नॉनवेज बेच रहा था। इसे दो बार बोर्ड हटाने को कहा गया लेकिन उसने नहीं हटाया। कई लोगों ने कहा कि आप केवल मुसलमानों को टारगेट करते हैं, पहले अपने लोगों को सुधारो, इसलिए वे बोर्ड हटवाने पहुंचे थे।
‘मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी’ महाराजपुर टीआई डीके सिंह ने बताया कि दो दिन पुरानी इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।