युवक को कार ने टक्कर मारी, मौत: नेशनल हाईवे पर जा रहा था नगरपालिका का ठेकेदार, कार चालकों ने भागने की कोशिश की – Satna News

युवक को कार ने टक्कर मारी, मौत:  नेशनल हाईवे पर जा रहा था नगरपालिका का ठेकेदार, कार चालकों ने भागने की कोशिश की – Satna News


युवक काे टक्कर मारकर सड़क किनारे बने खेत में पलटकर गिरी कार।

सतना में एक युवक को स्कॉर्पियो कार ने कुचल दिया। युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे पलट गई। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेजी से आती कार पहले युवक को टक्कर मारती है, उसको कुचलते हुए निकलती है।

.

उसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। कार के पलटते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो जाते हैं। हादसा नेशनल हाईवे 39 सतना नागौद के बीच मढ़ी खुर्द गांव के पास हुआ। मृतक भूपेंद्र बागरी नगर निगम में ठेकेदारी करता था।

युवक को टक्कर मारकर सड़क के नीले पलटी कार।

कार के गिरते ही लोग दौड़कर उसे देखने पहुंचे।

कार के गिरते ही लोग दौड़कर उसे देखने पहुंचे।

कार सवारों ने भागने की कोशिश की युवक गांव के सामने मेन रोड पर पैदल जा रहा था। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खेत में घुस गई। स्कॉर्पियो सवार 3 युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नागौद भेज दिया है।



Source link