पूर्व विधायक के बंगले से पकड़ा गया कोबरा।
सागर के अंबेडकर वार्ड स्थित कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील जैन के बंगले में रविवार को एक कोबरा सांप घुस आया, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्नेक कैचर बबलू पवार ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा।
.
घटना बालाजी मंदिर रोड स्थित बंगले की है। बंगले के परिसर में बनी गौशाला के पास सांप छिपा हुआ था। कर्मचारी रामेश्वर जब काम करने पहुंचा तो उसने सांप को देखा और तुरंत स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी।
सांप को पकड़ने में आई मुश्किल स्नेक कैचर के पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन सांप बार-बार अपनी जगह बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ने में दिक्कत हुई। आखिरकार करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
स्नेक कैचर ने सांप को पकड़ा तो गुस्से में मारी फुफकार।
कोबरा सांप की लंबाई करीब 4 फीट बबलू पवार ने बताया कि यह सांप कोबरा प्रजाति का है, जिसकी लंबाई करीब चार फीट है। यह बेहद जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद धूप और उमस बढ़ने के कारण जीव-जंतु बिलों से बाहर आ रहे हैं। संभवत: ठंडक की तलाश में यह कोबरा गौशाला तक पहुंचा।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील स्नेक कैचर ने कहा कि लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अंधेरे में चलने से पहले प्रकाश का उपयोग करें और सतर्क रहें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।