4 साल की बच्ची ने निगला 5 रुपए का सिक्का: गले में फंसा; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 5 मिनट में निकाला, बच्ची स्वस्थ – Tikamgarh News

4 साल की बच्ची ने निगला 5 रुपए का सिक्का:  गले में फंसा; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 5 मिनट में निकाला, बच्ची स्वस्थ – Tikamgarh News




टीकमगढ़ जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार को एक 4 साल की बच्ची के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाला। बल्देवगढ़ ब्लॉक के पूरा खेरा गांव की निवासी संस्कृति यादव ने तीन दिन पहले खेल-खेल में यह सिक्का निगल लिया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मात्र 5 मिनट में ऑपरेशन किया। एक्सरे रिपोर्ट में सिक्का फंसा दिखा बच्ची को पिछले तीन दिनों से लगातार उल्टियां और गले में दर्द की शिकायत थी। रविवार को जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच के बाद एक्सरे कराने के निर्देश दिए। एक्सरे रिपोर्ट में गले के भीतर 5 रुपए का सिक्का फंसा नजर आया। 5 मिनट के ऑपरेशन में मिला जीवनदान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर चेतन बमोरिया और स्टाफ नर्स रोशनी व गायत्री के सहयोग से प्रक्रिया शुरू की गई। डॉक्टरों ने करीब 5 मिनट के भीतर ही बच्ची के गले से सिक्का सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। निगरानी के बाद बच्ची को मिली अस्पताल से छुट्टी ऑपरेशन के बाद बच्ची को कुछ घंटों तक विशेषज्ञों की सघन निगरानी में रखा गया। स्वास्थ्य में सुधार और स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। डॉ. चौहान के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से बच्ची की जान को खतरा टल गया और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है।



Source link