छिंदवाड़ा में परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का संगम: संकट मोचन मंदिर से परशुराम वाटिका तक निकाली बाइक रैली – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का संगम:  संकट मोचन मंदिर से परशुराम वाटिका तक निकाली बाइक रैली – Chhindwara News




छिंदवाड़ा में भगवान परशुराम जयंती जिले सहित आसपास के अंचलों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विप्र समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के महिला और युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली संकट मोचन मंदिर से शुरू होकर परशुराम वाटिका तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। तीन तस्वीरों में देखिए रैली महिलाओं और बच्चों में खास उत्साह रैली संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर चार फाटक, तिलक मार्केट, दुर्गा चौक, पावर हाउस, राम मंदिर, छोटी बाजार, गोल गंज फव्वारा चौक और शिवाजी चौक होते हुए परशुराम वाटिका पहुंची। रैली में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कई बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ गया। पूरे मार्ग में जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। रैली का समापन परशुराम वाटिका में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और कार्यक्रम का समापन किया। आयोजन के तहत सोमवार को ब्रह्म समाज के नवीन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महिलाएं और बच्चे विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।



Source link