Last Updated:
Seoni News: मामला केवलारी थाने पहुंच गया. पति, पत्नी और प्रेमी तीनों मौजूद थे. महिला ने पुलिस के सामने लिखित आवेदन दिया. स्पष्ट किया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है. वहीं, पति ने भी बड़ा दिल दिखा दिया.
AI Image
रिपोर्ट: अजहर
Seoni News: सिवनी के केवलारी में रील लाइफ जैसा ड्रामा रियल लाइफ में देखने को मिला. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशियों के लिए उसे उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया. यह कहानी केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अहरवाड़ा की है.
शशांक लखेरा और अपूर्वा का विवाह अप्रैल 2024 में हुआ था. शादी के कुछ समय बाद ही अपूर्वा का दिल गांव के ही जयदीप तिवारी पर आ गया. दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें बढ़ने लगीं. पति और समाज ने अपूर्वा को बहुत समझाया, लेकिन उसने प्यार को ही चुना.
थाने में लिखित समझौता
मामला 17 अप्रैल को केवलारी थाने पहुंच गया. वहां पति, पत्नी और प्रेमी तीनों मौजूद थे. अपूर्वा ने पुलिस के सामने लिखित आवेदन दिया. उसने स्पष्ट किया कि वह जयदीप तिवारी से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. शशांक ने भी यहां बड़ा दिल दिखाया. उसने अपनी सहमति दे दी कि पत्नी अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जा सकती है.
प्रेमी ने लिखित में ली जिम्मेदारी
सिर्फ पति ही नहीं, प्रेमी जयदीप तिवारी ने भी थाने में लिखित आवेदन दिया. उसने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि वह अपूर्वा को अपनी पत्नी के रूप में रखेगा.
कानून और सहमति की नई मिसाल
अक्सर ऐसे प्रेम त्रिकोण के मामले हिंसा या कानूनी पचड़ों में फंसते हैं. लेकिन सिवनी का यह मामला ‘आपसी सहमति’ का अनूठा उदाहरण बन गया है. पुलिस ने तीनों के आवेदनों को रिकॉर्ड पर ले लिया है. इसे ‘म्युचुअल कंसेंट’ का मामला माना जा रहा है. सोशल मीडियो में इस ‘अनोखे समझौते’ की खूब चर्चा हो रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें