Last Updated:
IND vs ENG: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौर…और पढ़ें
नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर
हाइलाइट्स
- नीतीश कुमार रेड्डी जिम में हुए इंजर्ड
- बीसीसीआई ने चोटिल प्लेयर्स पर दिया अपडेट
- मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को करारा झटका
बीसीसीआई ने बताई वजह
दूसरे और तीसरे टेस्ट में खेलने वाले रेड्डी रविवार को जिम में अभ्यास करते हुए चोटिल हो गए थे और अब वह स्वदेश लौटेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण शेष दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. नीतीश स्वदेश लौट आएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है.’
🚨 Squad Update: Nitish Kumar Reddy ruled out of the series. Arshdeep Singh ruled out of fourth Test 🚨
The Men’s Selection Committee has added Anshul Kamboj to the squad.