रीवा जिले में एक युवक ने गाय को ऑटो से बांधकर 4 किमी तक घसीटा। इससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए। एक आंख की रोशनी भी चली गई।
.
घटना बिछिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात की है। बाइक सवार दो युवकों ने 2 किमी पीछाकर गाय को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
लोगों ने ऑटो को रोका, आरोपी नहीं रुका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ऑटो में गाय को बांधकर खींचता हुआ ले जा रहा था। तोपखाने के पास खड़े एक युवक ने जब यह देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ऑटो की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ा। गाय को गंभीर हालत में गोशाला में भर्ती कराया है।
गाय को कसाईखाने ले जा रहा था आरोपी प्रत्यक्षदर्शी मनोज यादव ने बताया कि आरोपी मुस्लिम युवक जानबूझकर यह कृत्य कर रहा था। उन्होंने बताया, हम उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। वह गाय को कसाईखाने ले जा रहा था।
विश्व हिंदू परिषद बोली- सख्त कार्रवाई हो विश्व हिंदू परिषद के बालकृष्ण द्विवेदी ने कहा, यह जेहादी मानसिकता का परिणाम है। धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। सड़कों पर गाय माता का खून बहाया गया है। यह माफ नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो हम खुद न्याय करेंगे।
पुलिस ने आरोपी पर किया मामला दर्ज बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया, राधा मोहन उपाध्याय की शिकायत पर इकराम खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यदि अन्य शिकायतें मिलती हैं, तो धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।