उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: जबलपुर में तीसरे दिन भी छाई रही धुंध, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आज भी धूप कमजोर

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: जबलपुर में तीसरे दिन भी छाई रही धुंध, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आज भी धूप कमजोर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Fog Prevails For The Third Day In Jabalpur, Weather Changed From Western Disturbance, Sunshine Still Weak Today

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में सुबह छाया रहा धुंध

  • बादल छंटने शुरू, न्यूनतम पारा भी एक डिग्री सेल्सियस से गिरा
  • दिन का तापमान भी 22 से नीचे आया

पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादलों का आंशिक असर तीसरे दिन भी बरकरार है। इसकी वजह से जहां धूप कमजोर निकली। वहीं उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिले में तीसरे दिन भी धुंध छाई रही। बादल छंटने लगे हैं। इसकी वजह से पारा भी गिरने लगा है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री नीचे आ गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान सच हुए तो आज की रात पारा नौ के नीचे आ जाएगा। नववर्ष भी लोगों को ठिठुरन के साथ मनाना होगा।

पश्चिमी विक्षोभ का कम होने लगा असर
हल्के बादलों के असर के बीच गुरुवार को भी धुंध की चादर से शहर ढंका रहा। बुधवार दोपहर बाद से उत्तरी हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह आर्द्रता 78 प्रतिशत रहा। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है। इसकी वजह से ठंड बढ़ने लगी है।
तीसरे दिन भी धूप कमजोर निकली
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर आज समाप्त हो जाएगा। उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का असर दिखने लगा है। अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड चरम पर है। अब जबलपुर में भी इसका असर दिखेगा। दिन के साथ ही रात का भी पारा गिरेगा। शुक्रवार से सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है। चिकित्सकों ने बीपी, गठिया के मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Source link