भारतीय टीम ने 2020 में 4 टेस्ट मैच खेले. वह इनमें से 3 हार गई.
2020 बीतते-बीतते भारतीय क्रिकेटरों के मन में शायद यही बात आ रही होगी कि ‘शुक्र है कि यह साल गुजर गया!’. भारतीय टीम (Team India) इस साल सिर्फ एक टेस्ट मैच जीत सकी. इसी तरह 2020 में भारतीय क्रिकेटरों के बल्ले से सिर्फ एक टेस्ट शतक निकला. साल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में कोई भी भारतीय टॉप-10 में भी नहीं आ सका.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 31, 2020, 10:03 AM IST
भारतीय टीम (Team India) ने साल 2020 में 4 टेस्ट मैच खेले. उसे इनमें से तीन में हार का सामना करना पड़ा. गनीमत रही कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से बॉक्सिंग डे टेस्ट (India vs Australia) मैच जीत लिया. इससे उसकी जीत का खाता खुल गया और वह बिना मैच जीते साल खत्म करने की शर्मसार स्थिति से बच गई. भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने से पहले ऑस्टेलिया से एक और न्यूजीलैंड से दो मैच हार चुकी थी. इंग्लैंड ने इस साल सबसे अधिक 6 टेस्ट मैच जीते.
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो 2020 में सिर्फ अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टेस्ट शतक लगा सके. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 112 रन की पारी खेली. बता दें कि साल 2020 में 22 बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाए. इनमें से चार केन विलियम्सन, शान मसूद, बेन स्टोक्स, डॉम सिब्ली ने दो-दो शतक लगाए.
साल 2020 में टेस्ट मैचों में रन बनाने के मामले में भी भारतीय क्रिकेटर काफी पीछे रह गए. इस तरह की लिस्ट में टॉप-10 में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली. अजिंक्य रहाणे 272 रन बनाकर लिस्ट में 18वें नंबर पर रहे. वे एकमात्र भारतीय रहे, जिसके नाम 2020 में 200 से अधिक रन दर्ज हैं. चेतेश्वर पुजारा 167 रन के साथ दूसरे भारतीय रहे. वैश्विक लिस्ट में उनका नाम 45वें नंबर पर रहे. विराट कोहली (Virat Kohli) टॉप-50 में भी नहीं आ सके.Bye-Bye 2020: इस साल रहा तेज गेंदबाजों का जलवा, जानिए किसने लिये सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 2020 में सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने इस साल 7 टेस्ट मैच खेले और 641 रन बनाए. सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में इंग्लैंड के ही डॉम सिब्ली (615) दूसरे और जैक क्राउली (580) तीसरे नंबर पर रहे.