मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। जबलपुर में मूसलाधार बारिश के बीच बरगी डैम के 15 गेट खोल दिए गए हैं। इस बीच नर्मदा नदी उफान पर है। जिसमें 10 लोग तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नदी में तैरने वाले
.
तैराकों की इस टीम में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग, दो महिलाएं और सात युवक शामिल हैं। उफनती नर्मदा में तैरते हुए इन लोगों ने लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की और तीन घंटे में यह यात्रा पूरी की।
तैराकों की इस टीम में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग, दो महिलाएं और सात युवक शामिल हैं।
60 साल के बुजुर्ग समेत 10 लोगों ने पूरी की 25km की दूरी
नर्मदा नदी अपने सामान्य जल स्तर से लगभग 20 फीट ऊपर बह रही है। नदी में ऊंची लहरें भी उठ रही हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्मदा किनारे और तटों पर नहीं जाने को लेकर लोगों से अपील की है।
इस बीच जबलपुर में रहने वाले तैराकों की टीम के सदस्य शिवा विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार यह टीम 10 लोगों की बनी, जिसमें शंकर श्रीवास्तव, शिवा विश्वकर्मा, दीपक अमलानी, संजय रेड्डी, सोनी रामलख्यानी, ममता सोनी, आभा खरे, अभिषेक खरे, शाश्वत गुप्ता, राम लालवानी शामिल हुए। इन सभी ने बरगी बांध के ठीक सामने से नर्मदा नदी में छलांग लगाई और लगातार 3 घंटे तक तैरते हुए जबलपुर के जिलहरी घाट तक पहुंचे।
तैराक शिवा विश्वकर्मा ने बताया कि सभी को 5 साल से ज्यादा का तैराकी का अनुभव है। सबसे बुजुर्ग सदस्य 60 साल के शंकर विश्वकर्मा हैं, वहीं इस टीम में 2 महिला सदस्य भी थीं। सभी लोग लगातार 3 घंटे तक तैरकर 25 किलोमीटर का सफर तय किया।
शिवा विश्वकर्मा ने कहा कि यूं तो इस टीम का हर सदस्य अनुभव वाला है, लेकिन फिर भी हम सुरक्षा के लिए एक नाव को साथ में रखते हैं। ताकि यदि किसी को समस्या हो तो उसे नाव में बैठा दिया जाए। इसके साथ ही नाव में लाइव जैकेट की व्यवस्था भी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो को जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। संभाग कमिश्नर धनंजय सिंह का कहना है कि निश्चित रूप से ये तैराक हैं, पर उफनती नदी में ऐसा करना जोखिम से कम नहीं है। संबंधित एसडीएम से यह जानकारी ली जाएगी कि किस स्थिति में इन लोगों ने बरगी बांध में तैरा था और किसकी अनुमति ली थी।
कमिश्नर ने अपील की है कि नदी में पानी अधिक जब भी हो, तो दूरी बना कर रखें, भले ही आप कितना भी तैरना जानते हो।