पुरानी सहेलियों से मिलकर भावुक हो गईं: शाजपुर में चामुंडा टेकरी पर वर्षों बाद मिलीं, बचपन के खेल खेले, यादें साझा कीं – shajapur (MP) News

पुरानी सहेलियों से मिलकर भावुक हो गईं:  शाजपुर में चामुंडा टेकरी पर वर्षों बाद मिलीं, बचपन के खेल खेले, यादें साझा कीं – shajapur (MP) News


शाजापुर में रविवार को मित्रता दिवस पर उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पुराने दोस्तों के साथ चामुंडा टेकरी पर एकत्रित हुईं।

.

महिलाओं ने वर्षों पुराने मित्रों से मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। चामुंडा टेकरी पर उन्होंने बचपन के खेल खेले। युवावस्था के दिनों को याद करते हुए अपनी कहानियां साझा कीं।

कई महिलाएं सालभर बाद अपने दोस्तों से मिलकर भावुक हो गईं। सभी ने एक-दूसरे को मित्रता का संदेश दिया। गले मिले और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मित्रता दिवस के अवसर पर शहर के अन्य हिस्सों में भी उत्सव का माहौल था। लोगों ने कैफे, पार्क और धार्मिक स्थलों पर एकत्र होकर दोस्ती का जश्न मनाया। कई स्थानों पर छोटे कार्यक्रम और पिकनिक का आयोजन भी किया गया।

महिला सिंपल जैन ने कहा कि मित्रता दिवस पुराने रिश्तों को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन जीवनभर की मीठी यादें संजोने का मौका देते हैं।



Source link