इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का चांदी का मुकुट तैयार किया जा रहा है। इसे पूरी तरह तैयार होने में 8 से 10 दिनों का समय लग सकता है। इस मुकुट के तैयार होने के बाद भगवान गणेश को इसे पहनाकर देखा जाएगा। फिटिंग और डिजाइन ठीक रही और समि
.
बता दें कि पिछले महीने खजराना गणेश भगवान के लिए नया स्वर्ण मुकुट तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति ने स्वर्ण मुकुट की डिजाइन तैयार कर ज्वेलर्स को बनाने के लिए दी है। स्वर्ण मुकुट बनाने से पहले चांदी का मुकुट तैयार किया जा रहा है। स्वर्ण मुकुट तैयार करने के लिए भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के जो पुराने स्वर्ण आभूषण है। उसका इस्तेमाल किया जाएगा।
8 से 10 दिनों का लगेगा समय
मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि भगवान गणेश का सोने का मुकुट तैयार किया जाएगा। इसके पहले चांदी का मुकुट ज्वेलर्स द्वारा बनाया जा रहा है। जिसे भगवान गणेश को पहनाकर देखा जाएगा। डिजाइन, फिटिंग और समिति की सहमति रहने पर स्वर्ण मुकुट बनाने की प्रोसेस शुरू की जाएगी। हालांकि जो डिजाइन अभी समिति द्वारा दी गई है। उस आधार पर चांदी का मुकुट ज्वेलर्स अपनी तरफ से चांदी लगाकर तैयार कर रहे हैं।
इंदौर के खजराना गणेश भगवान।
दिसंबर-जनवरी तक बन सकेगा स्वर्ण मुकुट
पं. भट्ट ने बताया कि चांदी का मुकुट की फिटिंग, डिजाइन और बाकी सब ठीक रहा तो स्वर्ण मुकुट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। सोने के मुकुट को बनने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है। इसलिए संभवत: दिसंबर या जनवरी में सोने का मुकुट तैयार होगा। बता दें कि गणेश चतुर्थी और तिल चतुर्थी के त्योहार पर यानी साल में दो बार ही भगवान गणेश का स्वर्ण आभूषणों से शृंगार किया जाता है।

समिति द्वारा तय की गई स्वर्ण मुकुट की डिजाइन।
दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं भक्त
खजराना गणेश मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। लाखों भक्त भगवान के दर्शन करने लिए आते हैं। दूर-दूर से भक्त यहां आकर भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के अलावा भोलेनाथ, हनुमान जी, लक्ष्मी माता सहित कई देवी-देवताओं के मंदिर भी बने हैं।