प्रशासन की समझाइश के बाद जाम हटाया गया।
गुना जिले के मधुसुदनगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से नाराज नागरिकों ने सोमवार सुबह भोपाल रोड पर चक्काजाम कर दिया। विरोध के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश के बाद लोगों ने र
.
इलाके में दो दिन पहले एक कियोस्क संचालक से दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। बदमाशों ने डंडा मारकर संचालक को गिरा दिया और उसके मुंह पर वार कर 1.43 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से लोगों में गहरी नाराजगी है।
परिवार से मारपीट कर 80 हजार रुपए लूटे रविवार देर रात उकावद निवासी गंगाराम लोधी के घर में अज्ञात बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। उनकी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। बेटे के सिर में चोट आई है। बदमाश घर से 80 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
भोपाल रोड पर चक्काजाम किया गया।
गश्त बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भोपाल रोड पर हुए चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही हालिया घटनाओं के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग रखी। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम हटाया गया।