मुरैना में मृत व्यक्ति के नाम पर निकाली मजदूरी: पोरसा जनपद में साढ़े पांच लाख के फर्जीवाड़ा का आरोप; सीईओ करेंगे जांच – Morena News

मुरैना में मृत व्यक्ति के नाम पर निकाली मजदूरी:  पोरसा जनपद में साढ़े पांच लाख के फर्जीवाड़ा का आरोप; सीईओ करेंगे जांच – Morena News



मुरैना के पोरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत डोंडरी के सरपंच-सचिव पर साढ़े पांच लाख रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप है। मामले में एक मृत व्यक्ति के नाम पर भी मजदूरी निकाली गई। जनसुनवाई में की गई शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

.

शिकायतकर्ता गौरव तोमर ने बताया कि सरपंच सुरेश सिंह तोमर और सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने पिंटू श्रीवास के नाम पर उनकी मृत्यु (21 मई 2024) के बाद भी 4 अगस्त 2024 तक 18 हजार रुपए की मजदूरी निकाली। यहां तक कि मृत्यु वाले दिन भी पैसे निकाले गए।

इसके अलावा आवास निर्माण और मिट्टी भराव के नाम पर भी फर्जी बिल बनाकर भुगतान निकाला गया। 28 जून को ब्रजराज सिंह के नाम पर 41 हजार रुपए, 14 जून को मिट्टी भराव के नाम पर 39,900 रुपए और 16 जून को मस्जिद के पास मिट्टी भराव के नाम पर 39 हजार रुपए निकाले गए।

पोरसा जनपद सीईओ करेंगे जांच

जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच पोरसा जनपद सीईओ को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link