- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- In The Afternoon Both Daughters in law Went To Sleep, Mother in law Went Somewhere From The Gate Behind The House
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला बिना बताए घर से चली गई।
मकरोनिया के पद्माकर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंगलवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गईं, जबकि घर में दो बहुएं मौजूद थीं। वे दोपहर काम के बाद कमरे में सोने चली गईं। जब दोपहर चार बजे आई, तो घर के पीछे का गेट खुला था और सास गायब थीं।
पद्माकर कॉलोनी निवासी बिहारी लाल सोनी ने बताया कि दोपहर में दोनों भाई घर में नहीं थे। पत्नियां घर में थीं, जो रसोई का काम करने के बाद कमरों में आराम करने चली गईं। करीब दो बजे घर पर दूध देने वाला आता है। मां सरोज सोनी ने दूध लिया। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला है। बिहारी लाल ने बताया कि जब शाम चार बजे मां को घर में ढूंढा, तो वे कहीं नजर नहीं आईं, जबकि घर के पीछे का गेट खुला था। आगे वाला मुख्य गेट बंद था। उन्होंने आसपास भी बुजुर्ग मां की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने शाम को पद्माकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बिहारीलाल ने मां के स्वस्थ होने ने की बात कही है। साथ ही, घर में विवाद से भी इंकार किया है।