टीकमगढ़ में युवक की धारदार हथियार से हत्या: घर में अकेला था, सिर पर हमला, परिजन मजदूरी के लिए दिल्ली गए थे – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में युवक की धारदार हथियार से हत्या:  घर में अकेला था, सिर पर हमला, परिजन मजदूरी के लिए दिल्ली गए थे – Tikamgarh News


टीकमगढ़ जिले के चंद्रपुरा गांव में 35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो राजकुमार कुशवाहा का शव घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला।

.

कुड़ीला पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है। मृतक राजकुमार कुशवाहा के परिजन काम के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, इसलिए वह घर में अकेला ही रहता था। जब मंगलवार सुबह 12 बजे तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खरगापुर भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि किसी व्यक्ति ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

एफएसएल टीम ने की जांच

एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि राजकुमार की हत्या रात में सिर पर वार कर की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी।

वहीं सरपंच प्रतिनिधि संजीव पाठक ने बताया कि राजकुमार लड़ने-झगड़ने वाले स्वभाव का था और उसका अपने परिवार वालों से भी विवाद होता था। इसी वजह से उसके परिवार के लोग बाहर मजदूरी करने चले गए थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link