गिरफ्तार आरोपियों में अंकित ओझा, अनुराग सिंह परिहार, अभय सिंह परिहार और नटवर खान शामिल हैं।
सतना की नागौद थाना पुलिस ने फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा और तीन लग्जरी गाड़ी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया ग
.
घटना 3 अगस्त की रात की है। फरियादी विनेश सिंह बैस ने थाना नागौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार अज्ञात गाड़ियों में सवार कुछ लोग, जिनमें से एक अंकित ओझा था, उसके घर के पास रोड पर आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इन्होंने की थी फायरिंग- जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित ओझा (निवासी भिटारी चित्रकूट), अनुराग सिंह परिहार (निवासी धौरहरा नागौद), अभय सिंह परिहार (निवासी जवाहर नगर सतना) और नटवर खान (निवासी गढ़ी टोला नागौद) शामिल हैं।
पिस्टल, कारतूस और तीन लग्जरी गाड़ी जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और तीन गाड़ी- एक स्कॉर्पियो, एक बोलेरो और एक थार जब्त किए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस मामले का खुलासा हो गया है।