घर के बाहर बैठी महिला के झुमके लूटे: श्योपुर में बदमाश ने मुंह बंद कर घसीटा, चिल्ला नहीं सके इसलिए छाती पर बैठकर मुंह में अंगुलियां डालीं – Sheopur News

घर के बाहर बैठी महिला के झुमके लूटे:  श्योपुर में बदमाश ने मुंह बंद कर घसीटा, चिल्ला नहीं सके इसलिए छाती पर बैठकर मुंह में अंगुलियां डालीं – Sheopur News



शहर में बुधवार शाम नगर पालिका के पीछे स्थित इलाके में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला से उनके सोने के झुमके छीन लिए गए। यह घटना तब हुई जब महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं।

.

पीड़िता पुष्पा बाई पत्नी स्व. लक्ष्मीनारायण राठौर शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पोरवाल धर्मशाला की दिशा से काले कपड़े पहने एक युवक आया। उसने महिला को पकड़कर जबरन उनके ही घर के अंदर घसीट ले गया।

आरोपी ने महिला की छाती पर बैठकर उनके मुंह में तीन उंगलियां डाल दीं। इससे वह चिल्ला नहीं सकीं। फिर उसने उनके दोनों कानों से सोने के झुमके निकाल लिए और फरार हो गया।

महिला के चिल्लाने पर उनका पुत्र मौके पर पहुँचा। वह तुरंत ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर गया। वहाँ उनका इलाज जारी है। महिला के कानों में गंभीर चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली टी आई सतीश चौहान ने बताया की घटना हुई है, महिला को अस्पताल भिजवा दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी तलाश कर रही है।



Source link