मावा और गैस सिलेंडर सप्लायर पर कार्रवाई: 1.56 लाख का मावा व मिल्क केक जब्त, 25 दुकानों से लिए नमूने – Indore News

मावा और गैस सिलेंडर सप्लायर पर कार्रवाई:  1.56 लाख का मावा व मिल्क केक जब्त, 25 दुकानों से लिए नमूने – Indore News


अवैध मावा सप्लाय पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। दूसरे दिन डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का अवैध मावा जब्त किया गया। वहीं 25 दुकानों से मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए।

.

प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि इंदौर में अवैध मावा सप्लाय हो रहा है। कार्रवाई करने पर वाहन चालक भारत सिंह ने बताया कि यह मावा निलेश पाटीदार (नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स, देवास) का है। मौके से 40 किलोग्राम मावा एवं 480 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार रुपए है। साथ ही मावा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए।

25 दुकानों से नमूने भी लिए

टीम द्वारा मौसा जलेबी भंडार, कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड से गुपचुप मिठाई, जलेबी एवं रिफाइंड सोयाबीन (यूज्ड कुकिंग ऑयल) के कुल 3 नमूने लिए गए। शर्मा स्वीट्स एण्ड नमकीन, कनाड़िया रोड से मावा पेड़ा से एक-एक नमूना, अन्नड़ा रेस्टोरेंट कनाड़िया रोड से मिल्क केक, ड्रायफ्रूट लड्डू व गुपचुप के कुल 3 नमूने, सरिता दूध दही भंडार, गोपाल डेरी, अमृत डेरी तथा चंचल डेरी से दूध, मावा व लड्डू के कुल 4 नमूने लिए गए।

खाद्य विभाग के अमले द्वारा 48 गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जब्त जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि अरविंदो हॉस्पिटल के पास स्थित दो प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। संजरी लाइट हाउस गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेंटर, संचालक मोहम्मद शादाब की दुकान पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए पाया गया।

दुकान से 5 घरेलू गैस सिलेंडर और 19 नग 3 किलोग्राम के छोटे नॉन-स्टैण्डर्ड सिलेंडर, एक तौल कांटा, रिफिलिंग में प्रयुक्त रिफिल पाइप जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रतिष्ठान से 7 घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग में पाए जाने पर जब्त किए गए।

इसी तरह एयरपोर्ट रोड, शिक्षक नगर एवं कालानी नगर क्षेत्र के तीन रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 17 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।



Source link