पीएचई, सहकारिता और मत्स्य विभाग के कूलरों में भी पाए गए लार्वा
सतना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में डेंगू के लार्वा मिलने से हड़कंप मच गया है। सीएमएचओ के अलावा पीएचई, सहकारिता और मत्स्य विभाग के दफ्तरों में भी डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। ये लार्वा कूलरों में कई दिनों से भरे पानी म
.
इसी बीच, लार्वा सर्वे कार्य से अनुपस्थित रहने पर मलेरिया विभाग ने दो कर्मचारियों के 7 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी शीला सोनकर ने फील्ड से गायब मिले फील्ड वर्कर राजकुमार मैहर और राजकुमार रावत के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव बरसाती मौसम को देखते हुए मलेरिया विभाग ने नगर निगम क्षेत्र को 3 जोन में बांटा है। कर्मचारी वार्डों में जाकर डेंगू के लार्वा का सर्वे कर उन्हें नष्ट करते हैं और आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव करते हैं।
सरकारी दफ्तरों में जाकर लार्वा सर्वे कर रही टीम सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने दफ्तरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, विशेषकर कूलर के वॉटर टैंक, टायर और गमलों में। मलेरिया विभाग की टीम शासकीय दफ्तरों में जाकर लार्वा सर्वे कर रही है और जहां भी डेंगू के लार्वा मिलते हैं, उन्हें नष्ट किया जा रहा है।
जांच में मलेरिया विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे- इसके अलावा, नगरीय क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने के लिए आईडीएसपी के नोडल ऑफिसर डॉ. प्रदीप गौतम, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा और एम एंड ई ऑफिसर नृपेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मलेरिया रथ को रवाना किया। इस अवसर पर डीपीएचएनओ उमा वर्मा, बालमुकुंद सेन, साधना शुक्ला, गीता मिश्रा, रिंकी कुशवाहा, सुनील दुबे, प्रवीण नामदेव, विक्रम प्रजापति सहित मलेरिया विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।