.
विश्व आदिवासी दिवस पर तहसील में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ादेव धर्मशाला में सुमिरन से हुई। इसके बाद पौधरोपण किया गया। दोपहर 12 बजे सीहोर रोड स्थित ग्रीन गार्डन से रैली निकाली गई। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई दुर्गा मंदिर चौराहा, बस स्टैंड से वापस ग्रीन गार्डन पहुंची। रैली में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। गोंड समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। रैली में झांकियां भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में नवचयनित सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्य को सम्मानित किया। मंच पर आदिवासी गीत, संगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई। महिला और पुरुष वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर बात की। उन्होंने संविधान में दिए गए मूल अधिकारों और प्रकृति संरक्षण की बातों को बताया। कार्यक्रम में गोंड समाज के अध्यक्ष सुमेर सिंह ऊईके, देवी सिंह धुर्वे, मनोहर कुमरे, विनोद कंगाली, अशोक ईरपाचे, भंवर सिंह कनोडिया, बनव सिंह कुमरे सहित युवाओं की टीम ने सहयोग किया।