सतना में खाना है लाजवाब? ये 5 रेस्टोरेंट्स दे रहे हैं स्वाद, स्टाइल और सर्विस का जबरदस्त कॉम्बो, जल्दी करें विजिट

सतना में खाना है लाजवाब? ये 5 रेस्टोरेंट्स दे रहे हैं स्वाद, स्टाइल और सर्विस का जबरदस्त कॉम्बो, जल्दी करें विजिट


Last Updated:

सतना के लोग अपने लज़ीज़ खान-पान के शौक के लिए मशहूर हैं और यहां कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जो अपने अनोखे स्वाद, शानदार माहौल और बेहतरीन सर्विस से लोगों का दिल जीतते हैं. आज लोकल 18 आपको ऐसे ही शहर के टॉप 5 रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहा है, जो हर फूडी की लिस्ट में शामिल हैं.

सतना शहर अपने खाने के शौक़ीन लोगों के लिए मशहूर है. यहां के लोग सिर्फ स्वादिष्ट भोजन ही नहीं, बल्कि अनोखे माहौल और बेहतरीन सर्विस के भी दीवाने हैं. शहर में कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं जो फूडीज़ के लिए एक अलग ही अनुभव लेकर आते हैं.

सतना

लोकल 18 आज आपको ऐसे पाँच रेस्टोरेंट्स के बारे में बताएगा जो न केवल अपने शानदार मेन्यू के लिए जाने जाते हैं, बल्कि यहां का माहौल, सर्विस और हाइजीन भी ग्राहकों को बार-बार खींच लाता है. ये जगहें फैमिली आउटिंग, दोस्तों की पार्टी और कपल्स के लिए परफेक्ट हैं.

सतना

सर्किट हाउस के पास स्थित होटल शिवलोक अपने लक्ज़री स्टाइल और इंटरनेशनल फ्लेवर के लिए मशहूर है. यहां मिलने वाले चाइनीज़ और नॉर्दर्न इटैलियन डिश लोगों को बेहद पसंद आते हैं. डेकोर से लेकर प्लेटिंग तक, हर चीज़ में प्रीमियम क्वालिटी झलकती है.

satna

पन्ना नाका रोड पर बना येलो चिली न केवल स्वादिष्ट रेसिपीज़ बल्कि टेकअवे और डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए भी जाना जाता है. यहां ब्रेकफास्ट से लेकर लेट नाइट फ़ूड तक सबकुछ उपलब्ध है. ट्रेंडी, कैजुअल और रोमांटिक माहौल इसे खास बनाता है.

सतना

रीवा रोड चाणक्यपुरी कॉलोनी में स्थित उमा रेजीडेंसी सतना के सबसे पहले लग्ज़ीरियस होटलों में से एक है. इसके मेराकी रेस्टोरेंट में प्रोफेशनल शेफ के हाथों से बना टॉप-क्वालिटी भोजन मिलता है. यहां का माहौल और सर्विस ग्राहकों को बार-बार आने पर मजबूर करती है.

Satna

शहर के बीचों-बीच स्थित एनएच 75 किचन-ओम रिसॉर्ट्स कैज़ुअल डाइनिंग के लिए आदर्श जगह है. यहां दुनिया भर के स्वादिष्ट और ताज़ा तैयार व्यंजन मिलते हैं. कंफर्टेबल माहौल और वाजिब दाम इसे परिवार और दोस्तों के साथ टाइम बिताने के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

सतना

पन्ना नाका स्थित सुमित बाज़ार के ऊपरी फ्लोर पर बना अप न अबव रेस्टोरेंट सतना में बेस्ट व्यू, स्वादिष्ट भोजन और शानदार अनुभव के लिए जाना जाता है. शॉपिंग के बाद परिवार और दोस्तों के साथ यहां टेस्टी डिश का मज़ा लेना लोगों की पहली पसंद है.

सतना

ये रेस्टोरेंट्स सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि सतना की फूड कल्चर का अहम हिस्सा हैं. यहां का स्वाद, माहौल और मेहमाननवाज़ी मिलकर शहर को खाने के शौक़ीन लोगों के लिए स्वर्ग बना देते हैं. अगर आप सतना में हैं, तो भूल कर भी इन्हें मिस न करें.

homelifestyle

सतना में खाना है लाजवाब? ये 5 रेस्टोरेंट्स दे रहे हैं स्वाद, स्टाइल और सर्विस



Source link