सरदार विष्णु सिंह मूर्ति स्थापना दिवस पर आज निकलेगी महारैली: बैतूल में हजारों आदिवासी होंगे शामिल; अलग-अलग जगहों पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक – Betul News

सरदार विष्णु सिंह मूर्ति स्थापना दिवस पर आज निकलेगी महारैली:  बैतूल में हजारों आदिवासी होंगे शामिल; अलग-अलग जगहों पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक – Betul News


केवल आदिवासी लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की अनुमति।

बैतूल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी सरदार विष्णु सिंह उइके की मूर्ति स्थापना दिवस पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन सोमवार को महारैली का आयोजन कर रहा है। रैली सुबह साढ़े 11 बजे सदर बैतूल से शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर

.

रैली का मार्ग सदर बैतूल से गंज मार्ग, मैकेनिक चौक, कांति शिव चौक, दिलबहार चौक, बाबू चौक, कॉलेज चौक, गणेश मंदिर चौक, लल्ली चौक, कोठी बाजार होते हुए बस स्टैंड तक जाएगा। बस स्टैंड पर सरदार विष्णु सिंह गोंड प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-पाठ किया जाएगा। इसके बाद रैली मुला पेट्रोल पंप, अंबेडकर चौक, रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल होते हुए ऑडिटोरियम पहुंचेगी। मार्ग में स्थित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण होगा।

शराब-नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित जयस जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे ने बताया कि आयोजन में अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शराब और नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। नशे की हालत में पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। धारदार हथियार लाने पर रोक रहेगी और मिलने पर जप्त कर लिए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने रैली के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की है।

आदिवासी लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का होगा उपयोग महिलाओं के समूह में किसी भी युवक के प्रवेश पर रोक रहेगी। केवल वालंटियर्स ही व्यवस्था देखेंगे। रैली में केवल आदिवासी लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जाएगा।

भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा पूर्ण प्रतिबंध यातायात पुलिस ने रैली के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की है। रैली मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अलग-अलग जगहों पर डायवर्जन लागू रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



Source link