Last Updated:
Senuran Muthusamy AUS vs SA: स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर सेनुरन मुथसामी भले ही साउथ अफ्रीका से खेलते हैं, लेकिन उनके परिवार के कई लोग आज भी तमिलनाडु में रहते हैं.
मुथुसामीसेनुरन मुथुसामी ने रविवार को डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. अपना चौथा टी-20 मैच खेल रहे 31 वर्षीय स्पिनर ने 24 रन देकर एक विकेट लिया. इस ऑलराउंडर ने खतरनाक जोश इंगलिस को 0 पर आउट किया.
सेनुरन मुथुसामी का जन्म 22 फरवरी 1994 को दक्षिण अफ्रीका के नटाल प्रांत के डरबन में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. हालांकि, वह अपनी तमिल विरासत से गहरा जुड़ाव बनाए रखते हैं और उनके परिवार के कुछ सदस्य अभी भी तमिलनाडु के नागपट्टिनम में रहते हैं.
सेनुरन मुथुसामी ने क्लिफ्टन कॉलेज से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, उसके बाद उन्होंने क्वा-ज़ुलु नटाल विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्होंने मीडिया और मार्केटिंग में विशेषज्ञता हासिल की. मुथुस्वामी ने बेहद कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
बैटिंग फ्लॉप तो बॉलिंग में निखरे
भारत के खिलाफ डेब्यू, विराट पहला विकेट
WTC चैंपियन टीम के मेंबर
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें