1 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, हजार लोग शामिल: बैतूल कलेक्टर बोले- युवा पीढ़ी में देशप्रेम जगाएंगे; तिरंगा एकता-बलिदान का प्रतीक – Betul News

1 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, हजार लोग शामिल:  बैतूल कलेक्टर बोले- युवा पीढ़ी में देशप्रेम जगाएंगे; तिरंगा एकता-बलिदान का प्रतीक – Betul News


जवान हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

बैतूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को पुलिस और प्रशासन की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 51 विभागों के एक हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों के साथ यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई। य

.

कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान चलेगा। जिले की सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। पुलिस अधीक्षक झारिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना और युवा पीढ़ी में देशप्रेम जगाना है। उन्होंने तिरंगे को एकता और बलिदान का प्रतीक बताया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं यात्रा में शामिल हुईं।

यात्रा में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे और नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर भी शामिल हुए। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने यात्रा का नेतृत्व किया।



Source link