बारिश में नदी-नाले में फंस गए? बस ये 2 सस्ते जुगाड़ याद रख लो, मौत भी हार मान जाएगी!

बारिश में नदी-नाले में फंस गए? बस ये 2 सस्ते जुगाड़ याद रख लो, मौत भी हार मान जाएगी!


Last Updated:

Monsoon Survival Tips: बरसात में पिकनिक के दौरान नदी-नाले के तेज बहाव में फंस गए तो घबराएं नहीं! होमगार्ड कमांडेंट और एक्सपर्ट तैराक ने बताए 2 ऐसे आसान जुगाड़, जिनसे आपकी जान भी बचेगी और आप दूसरों की भी मदद कर …और पढ़ें

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: बरसात का मौसम शुरू होते ही नदी-नाले, झरने और छोटे-छोटे तालाब अपनी पूरी रफ्तार में आ जाते हैं. पानी का ये रूप देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही खतरनाक भी होता है. हर साल कई लोग पिकनिक के मज़े लेने जाते हैं और अचानक तेज बहाव में फंस जाते हैं. कई बार ये लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ जाती है. लेकिन अगर आपको सही समय पर सही तरीका पता हो, तो आप खुद को और दूसरों को भी बचा सकते हैं.

बुरहानपुर के होमगार्ड कमांडेंट तोमर और प्रोफेशनल तैराक हीरालाल बडगूजर ने ऐसे दो बेहद आसान और सस्ते जुगाड़ बताए हैं, जिनसे आपकी जान बच सकती है.

1. रस्सी और दो खाली बोतल – पानी में तैरने का सबसे आसान तरीका
तोमर कहते हैं कि बारिश में अगर कहीं नदी-नाले की तरफ जा रहे हैं तो बैग में हमेशा एक मजबूत रस्सी और दो खाली प्लास्टिक की बोतलें जरूर रखें. बोतलें अपनी कमर में बांध लें, ये आपको पानी में तैरने में मदद करेंगी. अगर आपका साथी फंस जाए तो रस्सी फेंककर खींच सकते हैं. ये तरीका इतना आसान है कि तैरना न आने पर भी जान बच सकती है.

2. लकड़ी या पेड़ की डाली का सहारा – बहाव में तैरने का नेचुरल तरीका
तैराक हीरालाल बताते हैं कि अगर तेज बहाव में फंस गए हैं और आस-पास कोई बड़ी लकड़ी या लचीली पेड़ की डाली तैरती दिखे तो उसे पकड़ लें. ये चीजें पानी में डूबती नहीं हैं और आपको किनारे तक पहुंचा सकती हैं. लकड़ी पर बैठकर या पकड़े-पकड़े बहाव की दिशा में आगे बढ़ना आसान हो जाता है.

घबराएं नहीं, हाथ-पैर चलाते रहें
सबसे जरूरी बात… घबराहट से बचें. घबराने पर शरीर भारी हो जाता है और तैरना मुश्किल हो जाता है. शांत रहें, हाथ-पैर चलाएं और धीरे-धीरे किनारे की तरफ बढ़ते रहें.

छोटी सावधानी, बड़ी जिंदगी
बरसात में पिकनिक का मजा तभी लें जब आप पूरी तैयारी के साथ जाएं. ये दो जुगाड़ इतने आसान और सस्ते हैं कि घर में मौजूद चीजों से भी हो सकते हैं. बस इन्हें अपनाकर आप मौत को भी मात दे सकते हैं.

homelifestyle

नदी-नाले में फंस गए? बस ये 2 सस्ते जुगाड़ याद रख लो, मौत भी मानेगी हार!



Source link