कौन कर रहा मोहम्मद शमी को टीम से बाहर? 15 दिन में तय होगा…वापसी या विदाई

कौन कर रहा मोहम्मद शमी को टीम से बाहर? 15 दिन में तय होगा…वापसी या विदाई


Last Updated:

Mohammed Shami ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, शमी दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले हैं, जिससे वेस्टइंडीज सीरीज से पहले उनकी फिटनेस का भी पता चल …और पढ़ें

कौन कर रहा मोहम्मद शमी को टीम से बाहर? 15 दिन में तय होगा...वापसी या विदाईमोहम्मद शमी
नई दिल्ली: आज मोहम्मद शमी एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां आगे सिर्फ दो रास्ते हैं. एक वापसी और दूसरा विदाई. मोहम्मद शमी यानी वो योद्धा, जिसने भारतीय क्रिकेट के लिए अनगितन जंग लड़ी. विरोधी बल्लेबाजों की सांस रोक दी. वह पेसर जिसका नाम सुनकर स्टेडियम में लहरें उठती थीं, अब भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहा है.

जून 2023… यही वो तारीफ है, जिस दिन शमी आखिरी बार सफेद जर्सी पहनकर भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे थे. मौका था वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल…उसके बाद चोटें, रिहैब, और इंतजार का लंबा सिलसिला. हाल ही में जब रेड बॉल से प्रैक्टिस करते उनकी तस्वीरें सामने आईं तो उम्मीद जगी कि इंग्लैंड दौरे पर उनकी वापसी होगी. लेकिन जब स्क्वॉड का ऐलान हुआ तो उनका नाम नहीं था.

खराब फॉर्म नहीं फिटनेस के चलते बाहर

इस बीच बीसीसीआई के अंदर से आई आवाज साफ थीशमी को खराब फॉर्म ने नहीं, फिटनेस ने रोका है. उम्र भी अब उनके खिलाफ जा रही है. ये पहले से तय था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट ही खेलेंगे. ऐसे में शमी का अनुभव टीम के लिए बेहद जरूरी था. लेकिन चोटों से जूझते ऑन पेपर 35 साल के शमी का शरीर पांच दिन तक मैदान पर टिका रह पाएगा या नहीं? यही सबसे बड़ा सवाल बन गया.

मोहम्मद शमी के करियर के लिए 28 अगस्त की तारीख मील का पत्थर साबित हो सकती है. लीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वह ईस्ट जोन की ओर से मैदान पर उतरेंगे. शमी के लिए ये सिर्फ मैच नहीं होगा बल्कि एक आखिरी इम्तिहान होगा. अगर वह अपने घुटने और हैमस्ट्रिंग की परेशानियों को हराते हुए पुरानी रफ्तार और धार के साथ लौटे तो वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली होम टेस्ट सीरीज से वापसी कर सकते हैं.

शमी के करीबी कहते हैं, वो अमरोहा में अपनी अकादमी में जमकर तैयारी कर रहे हैं. पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

बढ़ती उम्र और फिटनेस छोड़ रहे साथ

हम सभी जानते हैं कि कैसे रणजी ट्रॉफी में वह एक स्पेल में तीन-चार ओवर फेंकते थे और फिर मैदान से बाहर चले जाते थे इसलिए क्या उनका शरीर कई दिनों तक चलने वाले मैच की कठिनाइयों को झेल पाएगा, यह एक पेचीदा सवाल बना हुआ है.

दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन शमी को वेस्टइंडीज सीरीज में वापसी का मौका दे सकता है. हालांकि, चयनकर्ता युवा तेज गेंदबाजों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जिससे यह इस अनुभवी खिलाड़ी के टेस्ट करियर का निर्णायक मोड़ बन सकता है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

कौन कर रहा मोहम्मद शमी को टीम से बाहर? 15 दिन में तय होगा…वापसी या विदाई



Source link