Last Updated:
Suresh Raina gets Summoned By ED: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली कार्यालय में हाजिर होने के लिए समन भेजा है.
सुरेश रैना को ईडी ने जारी किया समनइससे पहले मुंबई से आई ED की जांच टीम ने मुंबई, दिल्ली-NCR, हैदराबाद, जयपुर, मदुरै और सूरत में 15 स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी ‘पारिमैच’ नामक सट्टेबाजी ऐप के पीछे के रैकेट की जानकारी जुटाने के लिए की गई थी. जांच को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत शुरू किया गया है, जो मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा 2024 में दर्ज किए गए एक मामले पर आधारित है.
क्या है पूरा मामला जिसमें सुरेश रैना को समन मिला?
1xBet एक ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है. यह भारत ही नहीं बल्कि कई और भी देशों में अपने ऑपरेशंस चलाता है. सरकार ने इस तरह की किसी भी गतिविधी को गैरकानूनी घोषित कर रखा है. भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग पर पाबंदी हैं. भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 1xBet के लिए प्रचार किया करते थे. उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को देश में अवैध रूप से बढ़ावा दिया.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें