2.4 इंच के साथ जिले में नया रिकॉर्ड बना।
बालाघाट में बुधवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस वर्षा सत्र में नया रिकॉर्ड बना है।
.
जिले में 1 जून से 13 अगस्त तक 34 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की तुलना में इस साल 2.4 इंच अधिक है।
जिले की सभी तहसीलों में वारासिवनी में सर्वाधिक 49 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद बालाघाट तहसील में 43 इंच, लालबर्रा में 40.6 इंच और परसवाड़ा में 40 इंच वर्षा हुई है। खैरलांजी में सबसे कम 15 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
दिनभर तेज धूप के बाद आज बारिश से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग ने 13 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है।
पिछले साल इसी अवधि में परसवाड़ा में सर्वाधिक 43 इंच, बैहर में 39.5 इंच और वारासिवनी में 40 इंच बारिश दर्ज की गई थी। खैरलांजी में पिछले वर्ष भी सबसे कम 15 इंच वर्षा दर्ज हुई थी।