गांगुली-गंभीर नहीं… टेस्ट में इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का है सबसे ज्यादा औसत

गांगुली-गंभीर नहीं… टेस्ट में इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का है सबसे ज्यादा औसत


Last Updated:

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली या गौतम गंभीर टॉप पर नहीं हैं. इस लिस्ट में विनोद कांबली का नाम सबसे ऊपर है. कांबली ने अपने टेस्ट करियर में 54.2 की औसत से र…और पढ़ें

गांगुली-गंभीर नहीं... टेस्ट में इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का है सबसे ज्यादा औसतभारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाला खिलाड़ी विनोद कांबली हैं.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक औसत से रन नहीं बनाए हैं. यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के पूर्व ओपनर विनोद कांबली के नाम दर्ज है. कांबली इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. वह टेस्ट में सर्वाधिक औसत से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे लेकिन 17 टेस्ट खेलने के बाद उनका करियर खत्म हो गया. 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में मनाया जाता है. भारतीय क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की बात करें तो भारत ने कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं. अगर आप नाम गिनना शुरू करें तो इसकी लिस्ट लंबी हो जाएगी.

शुरुआती दौर में अजित वाडेकर, सलीम दुर्रानी और नारी कांट्रैक्टर थे. इसके बाद विनोद कांबली, सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में बाएं हाथ से अपना सिक्का जमाया. इनमें से अधिकांश के नाम पर कुछ शानदार क्रिकेट रिकॉर्ड हैं. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत की बात करें तो कांबली सबसे ऊपर हैं. कांबली ने17 टेस्ट खेले और 1084 रन बनाए. कांबली भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों में सबसे उच्च टेस्ट औसत रखते हैं. वह सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, सुनील गावस्कर और विजय हजारे जैसे दिग्गजों से भी आगे हैं.

भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों के आंकड़ों को देखें तो जिन्होंने कम से कम 10 टेस्ट मैच खेले हैं, हाल के दौर के युवा खिलाड़ी कांबली के बाद आते हैं. एक समय भारत के सबसे शानदार स्ट्रोक-मेकरों में से एक माने जाने वाले विनोद कांबली ने 90 के दशक की शुरुआत में धमाकेदार एंट्री की थी. अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाया था. उनकी निर्भीक बल्लेबाजी और सहज शैली ने दिल जीत लिए. लेकिन क्रिकेट के बाद कांबली की पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल रही.

सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर

टेस्ट में सबसे अधिक औसत से रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर भारतीयों में कांबली के बाद दूसरे नंबर पर हैं. सचिन ने 53.78 की औसत से रन बनाए हैं जबकि 52.63 औसत के साथ राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर है. सुनील गावस्कर 51.12 औसत के साथ चौथे वहीं यशस्वी जायसवाल 50.2 औसत के साथ पांचवें नंबर पर हैं. विराट कोहली का टेस्ट में औसत 46.85 रहा है. सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए वहीं द्रविड़ ने 163 टेस्ट में 13265 रन जुटाए. गावस्कर ने 125 टेस्ट में 10122 रन बनाए. जायसवाल 24 टेस्ट मैचों में 2209 रन बनाए हैं वहीं कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 113 टेस्ट में 42.17 के औसत से 7212 रन बनाए वहीं गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट में 41.95 के औसत से 4154 रन जुटाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

गांगुली-गंभीर नहीं… टेस्ट में इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का है सबसे ज्यादा औसत



Source link