विदिशा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक नई पहल की शुरुआत हुई है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सशक्त वाहिनी अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचि
.
विशेष रूप से पुलिस भर्ती की तैयारी कराई जाएगी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी विनीता लोढ़ा के अनुसार पहले बैच में 12वीं पास 65 युवतियों को चुना गया है।कोचिंग क्लासेस 20 अगस्त से पुलिस लाइन में शुरू होंगी। तीन महीने के इस कोर्स में विशेषज्ञ गणित, मनोविज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का प्रशिक्षण देंगे।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन कमजोर वर्ग की बालिकाओं को मौका देना है जो आर्थिक कारणों से कोचिंग नहीं कर पातीं। 3 माह के पहले बैच में गणित, मनोविज्ञान, इंग्लिश और सामान्य ज्ञान की तैयारी विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी, साथ ही समय-समय पर पुलिस भर्ती व अन्य परीक्षाओं का प्रशिक्षण भी मिलेगा।