जो मेरे कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं, उनके बारे में क्या सोचना, 23.75 करोड़ में बिकने वाले अय्यर ने मारा ताना

जो मेरे कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं, उनके बारे में क्या सोचना, 23.75 करोड़ में बिकने वाले अय्यर ने मारा ताना


Last Updated:

आईपीएल 2025 केकेआर जैसी कुछ टीमों के लिए बेहद खराब रहा. खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर यह सीजन भूलना चाहेंगे जो 7 पारियों में सिर्फ 142 रन बना पाए. केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.

जो कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं, उनके बारे में क्या सोचना, अय्यर ने मारा तानाएंडी फ्लॉवर और ओटिस गिब्सन के साथ वेंकटेश अय्यर (बाएं).
मनई दिल्ली. आईपीएल 2025 में जहां आरसीबी ने 18 साल बाद ट्रॉफी जीती तो कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए यह सीजन भूलने लायक रहा. केकेआर ने सीजन की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियंस के रूप में की और इसे आठवें स्थान पर खत्म किया. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलने वाली केकेआर प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. पूरे सीजन में ज्यादातर खिलाड़ी फेल रहे लेकिन सबसे ज्यादा आलोचना वेंकटेश अय्यर ने झेली. केकेआर ने नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.

मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल मेगा ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे. सिर्फ ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर उनसे बड़ी बोली लगी थी. इसीलिए वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन चर्चा में रहा. लेकिन केकेआर की तरह वेंकटेश अय्यर के लिए भी यह सीजन निराशाजनक रहा. उन्होंने सात पारियों में 142 रन बनाए और 11 मैचों में से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की.

IPL 2026: मिनी ऑक्शन में भारत नहीं, इस देश का खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, आरसीबी स्टार पर आकाशवाणी…

30 वर्षीय वेंकटेश अय्यर की जब आलोचना हुई तो उन्होंने कहा कि वे केवल उन लोगों पर ध्यान देते हैं जिनका उनके जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है. उन्होंने स्पोर्ट्सक्रीड़ा से बातचीत में कहा, ‘जिन लोगों के पास ये सवाल (आलोचना) थे, वे मेरे कॉन्टैक्ट लिस्ट में भी नहीं हैं. फिर मुझे यह सोचने की भी जरूरत क्यों है कि वे क्या सोच रहे हैं? यह मेरी जिंदगी है, मेरा खेल है, मेरा करियर है. और यह मेरी टीम है जिसने मुझ पर इतना खर्च करने का फैसला किया है. इसलिए ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं.’

वेंकटेश अय्यर ने आगे कहा, ‘पिछले वर्षों के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है. ना केवल मैंने, बल्कि सभी क्रिकेटरों ने यह सीखा है. आप पर बहुत सारी नजरें होती हैं. इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि किस पर ध्यान देना है. जिन लोगों का मेरे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ा है, मैं केवल उन्हीं को जवाबदेह हूं.’ हालांकि, अय्यर का मानना है कि किसी को भी अपने रास्ते में आने वाली आलोचना को पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

वेंकटेश अय्यर ने कहा, ‘बहुत से लोगों की राय होती है. यह अच्छी और बुरी हो सकती है. लेकिन मैं केवल उन लोगों से राय लेता हूं जो मुझ पर सीधा प्रभाव डालते हैं.’ अय्यर ने 62 IPL मैचों में 1468 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

जो कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं, उनके बारे में क्या सोचना, अय्यर ने मारा ताना



Source link